{"_id":"64c15ca693e1861b760a68a8","slug":"kargil-victory-day-celebrated-at-buddhist-museum-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-2090-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बौद्ध संग्रहालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बौद्ध संग्रहालय में मनाया गया कारगिल विजय दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीदों को यादकर, श्रद्धांजलि अर्पित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, पिपरहवा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बुधवार को शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और कारगिल विजय विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संग्रहालय अध्यक्ष डॉ तृप्ति रॉय ने बताया कि इस साल देश 24वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है।
युद्ध की शुरुआत 3 मई 1999 को हुई थी, जब पाकिस्तान ने कारगिल की ऊंची पहाड़ियों पर 5 हजार से सैनिकों के साथ घुसपैठ कर कब्जा जमा लिया था। भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए ''ऑपरेशन विजय'' चलाया। जिसके बाद 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराया। यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया था। कारगिल युद्ध के इन्हीं वीरों की कहानी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल 26 जुलाई को यह दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। चित्रकला प्रतियोगिता में 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। सहायक पुरातत्वविद विकास सिंह विजई प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किया।