फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kapilvastu mahotsav in anup jallota malini awasthi and sachadeva

कपिलवस्तु महोत्सव में जलवा बिखरेंगे जलोटा, मालिनी, सचदेवा व अंकित

Tue, 26 Nov 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
kapilvastu mahotsav in anup jallota malini awasthi and sachadeva
जलवा बिखरेंगे जलोटा, मालिनी, सचदेवा व अंकित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव-2019 की तिथि नजदीक देख आयोजन समिति की ओर से तैयारियां भी तेज हो गई है। बड़े-बड़े कलाकारों को लाने के प्रयास में सफलताएं भी मिलनी शुरू हो गई है। महोत्सव 15 से 21 दिसंबर के बीच होगा। इस दौरान जिन कलाकारों ने आने को हरी झंडी दी हैं, उनमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, प्रसिद्ध भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी, गीतगार विपिन सचदेवा व अंकित तिवारी प्रमुख हैं। इसमें मालिनी अवस्थी को छोड़कर सभी पहली बार शिरकत करेंगे।

प्रभारी जिला सूचना अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि जनपद स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित होने वाला कपिलवस्तु महोत्सव-2019 को यादगार बनाने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा की अगुवाई में गठित आयोजन समितियों से जुड़े अफसर, कर्मी, समाजसेवी हर स्तर पर प्रयास तेज कर दिया है। महोत्सव 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच जिला मुख्यालय पर जिला कारागार के सामने मैदान में आयोजित है। भजन सम्राट अनूप जलोटा, भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी, प्रसिद्ध गीतकार विपन सचदेवा व अंकित तिवारी महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन सभी की ओर से आने की सहमति मिल चुकी है। इनके कार्यक्रम की तिथि जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा कॉमेडी नाइट में भी सुरेश अलबेला, राजन श्रीवास्तव, प्रताप फौजदार के आने की मौन सहमति मिली है, पर उम्मीद पूरी है। पहली बार महोत्सव में राम की शक्ति पूजा कार्यक्रम में भगवान राम से जुड़े बिंदुओं पर विशेष कार्यक्रम भी होगा। इतना ही नहीं जादूगर के सम्राट ओपी शर्मा एंड संस की ओर से भी प्रस्तुुति खास रहेगी। कपिलवस्तु महोत्सव 2019 के सफल आयोजन के लिए डीएम दीपक मीणा की ओर से गठित समितियों में अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वागत और स्मारिका समिति का अध्यक्ष डीएफओ आकाशदीप बधावन, परिवहन व्यवस्था के साथ ही लेखा समिति में डीडीओ राजेन्द्र प्रसाद, स्थानीय कलाकारों के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव, मंच सज्जा के साथ ही पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी व तारामंडल में उपायुक्त एनआरएलएम, रंगोली प्रतियोगिता में बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, आर्ट गैलरी के साथ ही झूला क्षेत्र, थीम पार्क, सेल्फी प्वाइंट व मीना बाजार के लिए चकबंदी अधिकारी मेघवरण, पेयजल, शौचालय एवं सफाई व्यवस्था में डीपीआरओ सुधीर श्रीवास्तव, सर्वधर्म सम्मेलन के लिए एएमए हरिओम नारायण चंद, फूड जोन में डीएसओ बृजेश मिश्रा, कवि, कलाकार के लिए एआईजी स्टांप ओम प्रकाश सिंह, खेलकूद समिति में जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह, शिल्प जोन एवं कामर्शियल जोन में पीडी डीआरडीए संत कुमार, पुरस्कार वितरण समिति में डीडी कृषि एलबी यादव अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed