फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   kapilavastu festival.

अबकी कपिलवस्तु में लगेगा पुस्तकों का कुंभ

Fri, 29 Nov 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
kapilavastu festival.
अबकी कपिलवस्तु महोत्सव में लगेगा पुस्तकों का कुंभ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव में जनपदवासियों के स्वास्थ्य मनोरंजन के लिए हर वर्ष की भांति इस साल भी ढेर सारे रंगारंग कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार महोत्सव 2019 में पहली बार पुस्तक मेले का भी दर्शक आनंद लेंगे। इसके अलावा प्रदेश में एक जनपद-एक उत्पाद के तहत चयनित नामचीन उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव 15 से 21 दिसंबर के बीच आयोजित होगी।

जनपद स्थापना के दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कपिलवसतु महोत्सव 2019 को यादगार बनाने के लिए प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा है। नए-नए कलाकारों के साथ ही नामचीन कवियों, शायरों की जुगलबंदी कराने को कवायद तेज कर दी गई है। सोशल मीडिया पर सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए लाइक व कमेंट करने की होड़ लगी हुई है। महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी दीपक मीणा के मुताबिक पुस्तक मेले में धर्म, अध्यात्म, विज्ञान, कृषि, पशुपालन, कथा, काव्य सहित बाल साहित्य पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें साहित्य प्रेमी अपने पसंद की पुस्तकों को उचित मूल्य पर खरीद सकेंगे। साहित्यकार नियाज कपिलवस्तुवी, जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर किया कि पुस्तक मेले को कपिलवस्तु महोत्सव में स्थाई रूप से शामिल किया जाएगा। हर जनपदों की चुनिंदा व ऐतिहासिक वस्तुओं को एक जनपद-एक उत्पाद के तहत चयनित किया है, इनमें अधिकांश की प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed