फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kajal, Shivani, Radha win

Siddharthnagar News: राखी बनाओ प्रतियोगिता में काजल, शिवानी, राधा ने मारी बाजी

Mon, 28 Aug 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kajal, Shivani, Radha win
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजितट विद्यालय कोहडौरा में आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजितट विद्यालय कोहडौरा में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा 4 से 8वीं तक की 43 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में दस विशिष्ट रखियों का चयन किया और उन्हें गिफ्ट व प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया गया।


सोमवार सुबह विद्यालय प्रांगण में आयोजित राखी प्रतियोगिता का शुभांरभ विद्यालय इंचार्ज गोपेश प्रताप दूबे व व्यापार मंडल बिस्कोहर के प्रभात जयसवाल ने किया। इसमें कक्षा चार से आठ तक की 43 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मनमोहक राखियां बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उसके बाद निर्णायक मंडल के गोपेश प्रताप दुबे, अभयंकर सिंह व प्रदीप कुमार यादव के साथ सभी अतिथियों ने छात्राओं के द्वारा बनाई गई राखियो का आलोकन कर दस विशिष्ट राखियों का चयन किया। चयन के आधार पर कक्षा 5 की काजल ने प्रथमए कक्षा 6 की शिवानी गुप्ता द्वितीय व कक्षा 8 की राधा यादव ने तृतीय और कक्षा 5वीं की मन्नू चौधरी, आंचल चौधरी, सकीना खातून, 6वीं की वर्षा प्रजापति, रोशनी, शिवानी व रीना यादव ने चार से लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया। जिन्हें अतिथियों ने गिफ्ट व प्रमाणपत्र देकर हौसला बढ़ाया गया। प्रतियोगिता कार्यक्रम के बाद सभी छात्राओं ने कार्यक्रम में मौजूद त्रिलोकपुर थाने के सुरक्षा कर्मियों, समाजसेवियों व अध्यापकों को राखी बांधकर तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर देश की रक्षा का वचन लिया। इस दौरान समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन सनातन संस्कृति और परंपरा का जुड़ाव का त्योहार है। यह भाई बहनों का अनूठा पर्व है। इस परंपरागत त्यौहार में भाइयों व बहनों के लिए एक-दूसरे के प्रति त्याग और समर्पण का भाव दिखता है। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रभात जायसवाल, विद्यालय के इंचार्ज गोपेश दुबे, संजय सिंह, डॉ. ओम सिंह, सभासद अमित पांडेय, एसआई विजय कुमार यादव, सिपाही पवन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed