{"_id":"57d8340f4f1c1bef30d482ea","slug":"just-down-the-road-is-steep","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़ी होती है बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खड़ी होती है बस
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
इटवा में डिपो न होने से सड़क पर खड़ी रोडवेज की बस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। वीआईपी क्षेत्र में शुमार इटवा में एक अदद रोडवेज बस स्टेशन नहीं है। इससे क्षेत्रवासियों को सड़क पर खड़े होकर ही बस का इंतजार करना पड़ रहा है। तीखी धूप और बारिश के दिनों में सड़क पर बस का इंतजार यात्रियों के लिए दुश्वारियों से भरा होता है।
इटवा कस्बे में यात्रियों के ठहराव की ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जहां लोग रुक कर बस आदि का इंतजार कर सके। डिपो के अभाव में रोडवेज की बसें सड़क पर ही खड़ी होती हैं। इससे अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। रामतीरथ का कहना है कि इटवा कस्बा या आस-पास रेलवे स्टेशन नहीं है। ऐसे में यात्रियों के लिए बस का ही सहारा है। रोडवेज स्टेशन न होने से यात्री परेशानी झेलने को विवश हैं। राजकुमार का कहना है कि डिपो व यात्री प्रतीक्षालय न होने से यात्रियों को सड़क के किनारे खड़ा होकर इंतजार करना पड़ रहा है।
सबसे ज्यादा परेशानी महिला यात्रियों को होती है। विनोद कुमार का कहना है कि डिपो के अभाव में रोडवेज की बसें सड़क पर खड़ी होती है। प्रताप चौधरी ने कहा कि रोडवेज डिपो बनाने को लेकर कई बार क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक रोडवेज से पत्र व्यवहार भी किया गया, लेकिन कोई ठोस कदम न उठाने से लोगों को बसों के इंतजार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में उपजिलाधिकारी इटवा जुबेर बेग ने कहा कि रोडवेज डिपो निर्माण का मामला उच्चस्तरीय है। समस्या से उच्चाधिकारियों को पूर्व में अवगत करा दिया गया है। फिर से पत्राचार किया जाएगा।