{"_id":"674ca69016a03ed39c06264e","slug":"junior-engineers-staged-a-protest-against-privatization-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128170-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निजीकरण के विरोध में अवर अभियंताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निजीकरण के विरोध में अवर अभियंताओं ने दिया धरना
Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शासन द्वारा विद्युत विभाग का निजीकरण करने के विरोध में अवर अभियंताओं व विद्युत कर्मचारियों ने रविवार को परसिया विद्युत सब स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
अवर अभियंता पंकज विश्वकर्मा ने कहा कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर रही है, उनके माॅडल को कार्पोरेशन में अंगीकृत किया जाना चाहिए जो जनहित में होगा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने निजीकरण का विरोध करते हुए इसकी कड़ी निंदा कर निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अवर अभियंता संघ यादवेश राय, राजीव सिंह, कुंदन, अनिल यादव, संदीप , सुरेंद्र, सत्येंद्र, अजीत सिंह, सिद्धार्थ शंकर आदि मौजूद रहे। संवादइ