{"_id":"6699766552e12bc2ae016d56","slug":"judicial-work-could-not-be-done-due-to-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-121067-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश के चलते नहीं हुआ न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश के चलते नहीं हुआ न्यायिक कार्य
Fri, 19 Jul 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लगातार बारिश की वजह से बृहस्पतिवार को सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे किसी भी न्यायालय व न्यायिक अधिकरण में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदु कुमार सिंह ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल के संचालन में कार्यकारिणी की आकस्मिक बैठक बुलाई गई। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि भोर से ही अनवरत हो रही बरसात की वजह से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों का समय से न्यायालय पहुंच पाना संभव नहीं है जिससे न्यायिक कार्य करने में असुविधा होगी। ऐसी स्थिति में कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव की प्रति न्यायालयों एवं अधिकरणों में आवश्यक कार्यवाही एवं सूचनार्थ प्रेषित कर दी गयी। कार्य से विरत रहने की वजह से जनपद एवं सत्र न्यायालय तथा अधीनस्थ न्यायालयों, परिवार न्यायालय, स्थायी लोक अदालत, एमएसीटी कोर्ट, सभी रेवेन्यू कोर्ट, चकबंदी कोर्ट, तहसील कोर्टों एवं उपभोक्ता आयोग में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन