{"_id":"6aff3dbd3adf1bbf42062b10","slug":"joint-team-conducted-foot-patrol-along-the-india-nepal-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168421-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने की पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त टीम ने की पैदल गश्त
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बृहस्पतिवार को लोटन पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पैदल गश्त की। इस दौरान ठोठरी बाजार के पास सीमा स्तंभ संख्या 540 पर चेकिंग कर संवेदनशील इलाकों और आवागमन के रास्तों का जायजा लिया गया।
एसओ लोटन प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन कवच के तहत टीम ने सीमा से सटे क्षेत्रों, पगडंडियों और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई।
संयुक्त टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। अभियान में पुलिसकर्मियों के साथ एसएसबी के जवान शामिल रहे। संवाद