{"_id":"578e6bf54f1c1b1c7fc4b8ba","slug":"jogia-sought-clarification-from-the-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिया, उसका बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिया, उसका बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में शिकायत सुनते डीएम वीरंेद्र कुमार सिंह मौजूद एसपी भारत सिंह यादव, सीएमओ कृष्णगोपाल सिंह व एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 33 मामले पेश हुए। इसमें राजस्व के 5 और पुलिस विभाग से संबन्धित दो मामलों का निस्तारण हो पाया। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने शिकायतों की सुनवाई की। सदर विधायक विजय पासवान भी ग्रामीणों की समस्याओं से रुबरु हुए। लंबित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ संबन्धित अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।
तहसील दिवस में मधुकरपुर के एक व्यक्ति ने पोखरे की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की। डीएम ने सदर एसडीएम व सीओ को मौके पर जाकर समस्या के समाधान को कहा। अगर शिकायत सही मिले तो निर्माण तत्काल ध्वस्त करा दिया जाए। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में हल कराएं।
एसडीएम योगानंद पांडेय ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण में बीडीओ जोगिया व उसका बाजार की कार्यप्रणाली पर अंसतोष जताया, जिस पर डीएम ने दोनों बीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के भी निर्देश दिए। सीडीओ अखिलेश तिवारी ने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
इस दौरान जगदीशपुर के कांशीराम शहरी आवास क्षेत्र की निवासी स्नेहलता को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से निर्बल वर्ग सहायता के तहत 5 लाख रुपये का चेक सपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने प्रदान किया। तहसील दिवस में राजस्व के 7, पुलिस के 7, विकास के 5, शिक्षा के 2, समाज कल्याण के 1 सहित कुल 33 प्रार्थना पत्र आए।
इस मौके पर सीओ सदर अकमल खां, अतिरिक्त तहसीलदार बृजेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ.विजय कुमार, डीआईओएस सोमारु प्रधान, उप कृषि निदेशक डॉ.राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी आदि मौजूद रहे।