फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Job fair for persons with disabilities on the 10th

Siddharthnagar News: दिव्यांगों के लिए 10 को रोजगार मेला

Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Job fair for persons with disabilities on the 10th
सिद्धार्थनगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण कार्यालय और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 10 अक्तूबर को दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला नौगढ़ स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इसमें दिव्यांग पुरुष और महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक अथवा आईटीआई उत्तीर्ण होना जरूरी है।
विज्ञापन

इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति और बायोडाटा के साथ मेले में शामिल हो सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed