फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jmajm rain farmer Jume

झमाझम बारिश से झूमे किसान

Sun, 26 Jun 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Jmajm rain farmer Jume
बर्डपुर क्षेत्र के एक खेत में बारिश से भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। झमाझम बारिश ने रविवार की सुबह लोगों का तन-मन भीगो दिया। रात दो बजे से शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर सुबह 7 बजे तक जारी रही। बारिश से सबसे ज्यादा खुशी खेतिहर तबका है। धान की रोपाई के लिए खेतों में पर्याप्त पानी जमा हो गया है। कई क्षेत्रों में किसान रोपाई में भी जुट गए हैं। हालांकि जिले के कई क्षेत्रों में सिर्फ हल्की बारिश ही हुई। बारिश से दोपहर तक मौसम सुहाना रहा। इसके बाद धूप से उमस में इजाफा हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में हुई करीब एक घंटे की जोरदार बारिश के बाद मौसम में गर्मी आने से ही लोग अच्छी बारिश का अनुमान लगाने लगे थे। रविवार की रात करीब 2 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। रुक-रुक कर बारिश का क्रम सुबह तक बना रहा।
विज्ञापन

तेज चमक के साथ बादलों की गरज से लोगों की नींद दुश्वार रही। बारिश का असर आमजनजीवन पर भी दिखा। विद्युत आपूर्ति ध्वस्त रही। नगर के कई मोहल्लों में रात भर बिजली न होने से लोग परेशान रहे। सुबह दैनिक कार्यों के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाया। जिले के बर्डपुर, अलीगढ़वा, जोगिया, बांसी, खेसरहा क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई। हालांकि डुमरियागंज व इटवा क्षेत्र इससे अछूता रहा। वहां रिमझिम हल्की बारशि ही हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed