फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jamuar is in spate, the road connecting the city is getting cut rapidly.

Siddharthnagar News: उफान पर जमुआर, तेजी से कट रही शहर को जोड़ने वाली सड़क

Thu, 03 Oct 2024 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jamuar is in spate, the road connecting the city is getting cut rapidly.

विज्ञापन
- मुख्यालय से निकलकर सोहांस जाने वाली सड़क का एक वर्ष पहले ही हुआ था निर्माण
- जमुआर में बाढ़ के बाद बिगड़ गए हालात, कभी भी कट सकती है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल की पहाड़ी से निकली जमुआर के उफान के बाद मुख्यालय से सोहांस जाने वाली सड़क कटकर विलीन हो रही है। दोनों तरफ सड़क तक पानी पहुंच गया है। जान जोखिम में डालकर वाहन चालक इसी सड़क से गुजर रहे हैं। बुधवार को सड़क को देखा गया तो चौंका देने वाला दृश्य सामने आया है। लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी में सड़क जगह-जगह कट रही है। सड़क में दरारें पड़ गई हैं, आशंका है कि सड़क कभी भी विलीन हो सकती है। राहगीरों का कहना है कि जाने के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं।
नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद वहां से आने वाली नदियाें के उफान से एक बार फिर बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। इसमें जमुआर नाले के उफान के बाद शहर के उत्तर दिशा में पानी ही पानी है और आबादी तक पहुंच गया है। मुख्यालय से नेपाल बार्डर सोहांस को जोड़ने वाली सड़क पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार को बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पर पता चला कि पुल से लगभग डेढ़ किलोमीटर तक जगह-जगह सड़क तेजी से कट रही है। सड़क में दरारें पड़ रही हैं। हालात यह है कि कब धंस जाए कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

मौके से गुजर रहे रहीम ने कहा कि सड़क बनाते समय ध्यान नहीं दिया गया। सड़क को ऊंचा नहीं किया गया और बड़ी पुलिया नहीं बनाया गया जिसकी वजह से पानी नहीं निकल पा रहा है और सड़क टूट रही है। मजबूरी में इधर से गुजरते हैं। कुसभौना के राजेश ने कहा कि रात में बाइक से आने में डर लग रहा है क्योंकि लगभग सालभर पहले ही बनी सड़क विलीन होने वाली है। पटनी निवासी रामहित ने कहा कि जिस हिसाब से सड़क कट रही है, पानी कम होती है ढह जाएगी। करोड़ों की लागत से बनी इस सड़क में कई गड़बड़ियों की आशंका है। डेढ़ किलोमीटर का संवेदनशील एरिया के बीच में लगे पुलिया के पास कटान हो रहा है। उसके आगे कई स्थानों पर भी कटान हो रहा है। रास्ते से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कहा कि पुलिया के पास रात में सड़क पर पानी था। इस समय कुछ कम हुआ है। लोग डर-डर कर इधर से गुजर रहे हैं। अगर पहली ही बाढ़ में प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद यह इतनी बड़ी समस्या नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed