{"_id":"6557adaa1a8fd153a50dbf60","slug":"jam-in-city-due-to-chhath-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8357-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा : बाजार में उमड़े लोग, रेंगने लगे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा : बाजार में उमड़े लोग, रेंगने लगे वाहनों के पहिये
Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर के स्टेशन रोड पर खरीददारी करने के दौरान लगा जाम। संवाद
फोटो-
नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की चार दिवसीय उपासना का शुभारंभ
जमुआर घाट पर छठ पूजा होगी तो हाईवे पर रोक दिए जाएंगे बड़े वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। छठ के चार दिन की उपासना का पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय से शुरू हुआ। घरों व घाटों पर तैयारियों के साथ पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था बनाने में जुट गया है। छठ उपासना के पहले दिन लोगों ने बाजार में खरीदारी शुरू की तो शाम को रेलवे स्टेशन रोड, बांसी तिराहा रोड सहित अन्य स्थानों पर वाहनों के पहिये रेंगने लगे।
पुलिस का अनुमान है कि शनिवार से शहर की सड़कों पर भीड़ बढ़ जाएगी। जबकि अर्घ्य देने वाले दिनों में यातायात व्यवस्था संभालना चुनौती होगी। छठ पर्व में अस्ताचलगामी और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की अवधि में नेशनल हाईवे पर बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। आवश्यकता महसूस होते ही शहर में भी रूट डायवर्ट करने की योजना बनाई गई है।
छठ माता की उपासना के पर्व में कृषि मंडी में केरल, बंगलूरू, नासिक सहित अन्य शहरों से ट्रकों से फल आ गए हैं। कुछ लोग मंडी में खरीदारी कर रहे हैं तो कुछ लोग शहर में लगीं अन्य दुकानों से खरीदारी कर रहे हैं। प्रसाद में फलों के अलावा कपड़े, पूजन सामग्री सहित अन्य सामानों खरीदने के लिए लोगों का तांता लग रहा है।
विज्ञापन
शहर के साड़ी तिराहा, कलक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन रोड, बांसी तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, हाइडिल तिराहा सहित अन्य स्थानों पर दुकानें सज गई हैं। लोगों ने शुक्रवार को ही खरीदारी शुरू कर दी। शनिवार से सड़कों पर भीड़ और बढ़ जाएगी।
रेलवे स्टेशन रोड और बांसी तिराहा रोड पर शुक्रवार शाम बाजार करने वालों की संख्या बढ़ी तो दो पहिया वाहनों को भी आगे निकलने की जगह आसानी से नहीं मिल रही थी। हालांकि, यातायात सिपाहियों ने सिद्धार्थ तिराहे पर आगे बढ़ने के लिए रास्ता खाली कराया।
घाट से 500 मीटर दूर खड़े होंगे वाहन
छठ उपासना में 19 नवंबर की शाम और 20 नवंबर की भोर में नेशनल हाईवे से छोटे वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य वाहनों को भी सड़क पर खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस के अनुसार, सड़क पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। इसी दौरान वाहन भी सड़क पर खड़े हो गए तो जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि अंतिम दो दिन अर्घ्य देने के दौरान बड़े वाहनों को जमुआर पुल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, जबकि वाहनों से आने वाले लोगाें को घाट से दूर पार्किंग करनी होगी। छठ पूजा में पुलिस अलर्ट है। जाम की स्थिति बनते ही रूट डायवर्ट किया जाएगा।
बनीं वेदियां, लगने लगे मेले
जमुआर घाट में शुक्रवार को भक्तों ने अपनी वेदियों की सफाई व रंगाई पुताई की, जबकि मेले में दुकानें और झूले लगने लगे हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से पुल के आसपास सफाई की गई है। दोनों पुलों के बीच खाली स्थान का समतलीकरण किया गया है। ताकि लोगों को पर्याप्त स्थान मिल सके। घाट पर टेंट लगा दिए गए हैं। दोनों ओर साफ-सफाई की जा रही है।
पुल पर नहीं जाएंगे लोग, पानी में बनेगा मंच
जमुआर घाट में पुराने पुल से पुलिस निगरानी करेगी। आम आदमी की भीड़ को पुल पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। पुराना पुल होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से पुराने पुल पर लोगों को रोका जाएगा। यह लोहे और लकड़ी से बना पुल है। इस बार नदी में मंच बनाया जा रहा है, जहां से दोनों ओर दिखाई देगा।
शुक्रवार से शुरू हुआ पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नहाय-खाय के साथ डाला सूर्यषष्ठी व्रत की उपासना शुक्रवार से आगाज हुआ। विभिन्न प्रकार के ऋतु फल व छठपूजा सामग्री खरीदने के लिए दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को खरना के दिन व्रती महिलाएं मीठे चावल व लौकी की खिचड़ी बनाकर भोजन ग्रहण करती हैं। इस दिन पूजा के लिए विभिन्न प्रकार की मिठाई व ठेकुआ बनाया जाता है।
रविवार की सायंकाल सरोवर पर बनी वेदी की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देंगी और सरोवर पर दीपक जलाकर प्रार्थना करेंगी।
सोमवार को सरोवर पर अरुणोदय बेला में उगते हुए सूर्य को दूध से अर्घ्य देने के बाद घाट पर दीपक जलाकर पूजा-अर्चना की जाती है। वेदी का प्रसाद ग्रहण कर अपने व्रत का पारण करती हैं। घाट पर आए हुए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाता है।