फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jaggery and gram fed to animals on Valentine's Day

सिद्धार्थनगर: वैलेंटाइन डे पर पशुओं को खिलाया गुड़ और चना

Wed, 15 Feb 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jaggery and gram fed to animals on Valentine's Day
बांसी क्षेत्र की गोशाला में गायों को गुड़ व चना खिलाते पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश उपाध्याय।
बांसी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र स्थित भलुहा खेसरहा और मिठवल विकास क्षेत्र तुरसिया के सथवा गांव स्थित गोशालाओं में रह रहे गोवंशियों को वैलेंटाइन डे पर मंगलवार को संबंधित पशुचिकित्साधिकारी व राष्ट्रीय गौ रक्षक दल के सदस्यों ने चना व गुड़ खिलाकर सुखद अनुभूति की। वैलेंटाइन डे के अवसर पर खेसरहा स्थित गोशाला में पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश उपाध्याय तथा सथवा स्थित गोशाला में डॉ. राकेश चौधरी ने गायों को चना गुड़ खिलाकर आर्शीवाद लिया। हाल में ही उत्तर प्रदेश के पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने वेलेंटाइन डे पर जनता से गाय की पूजा करने व चना गुड़ खिलाकर आर्शीवाद लेने का आग्रह किया था। डॉ. योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पशु पालन मंत्री के आग्रह के क्रम में गोवंशियों को चना व गुड़ खिलाने का कार्य किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed