फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jacket stuck in truck, young man dragged for 100 meters, dies

Siddharthnagar News: ट्रक में फंसी जैकेट, 100 मीटर घिसटता रहा युवक, मौत

Sat, 10 Feb 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:58 PM IST
सार

इटवा-बढ़नी मार्ग स्थित पिपरा मुर्गिंहवा गांव के पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे बाबूलाल ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक उसे 100 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Jacket stuck in truck, young man dragged for 100 meters, dies
मृतक बाबूलाल( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग स्थित पिपरा मुर्गिंहवा गांव के पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे ट्रक की चपेट में एक बाइकसवार आ गया। ट्रक में उसकी जैकेट फंस गई और उसे 100 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


इटवा कस्बे के राजपुर डिहवा निवासी बाबूलाल (30) पुत्र हनुमान इटवा चौराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था और परिवार सहित बढ़नी मार्ग स्थित पिपरा मुर्गिंहवा में किराए के मकान में रह रहा था। रोज की तरह शुक्रवार को वह रात साढ़े नौ बजे दुकान से उसी किराये के मकान पर बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


अभी वह बढ़नी मार्ग पर पेट्रोल पंप से आगे पहुंचा ही था कि पीछे से आए ट्रक में इसका जैकेट का एक हिस्सा फंस गया। जिसके चलते ट्रक के साथ वह 100 मीटर घसीटता चला गया। हादसा देखकर जबतक लोग मौके पर पहुंचते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो बच्चों का पिता है। मौत की खबर मिलने के बाद परिवार और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में एसओ इटवा संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed