{"_id":"60523ae18ebc3e592578f423","slug":"itwa-s-daughter-sameera-to-be-honored-with-governor-at-convocation-siddharthnagar-news-gkp388741559","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से सम्मानित होगी इटवा की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से सम्मानित होगी इटवा की बेटी
विज्ञापन
फोटो
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होगी इटवा की बेटी समीरा
इटवा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की उर्दू परास्नातक छात्रा समीरा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगी। समीरा ने उर्दू विषय में सर्वाधिक 665 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। समीरा की उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में गौरव और हर्ष की लहर है।
बेटी की सफलता से खुश पिता किफायत उल्लाह ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव सामान्य प्रशासन शेख अंजुम की ओर से समीरा को पत्र भेजा गया है। पत्र में सूचित किया गया है कि विश्वविद्यालय के उर्दू परास्नातक वर्ष 2020 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के कारण उन्हें 18 मार्च को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल की ओर से स्वर्णपदक और डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। समीरा डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा के प्राचार्य अष्टभुजा पांडेय, डॉ. नुरुल हसन, डॉ. पवन पांडेय, डॉ. संतोष कुमार पांडेय सहित सभी शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया है। संवाद