{"_id":"65e0ccfd78a58c0d0709885b","slug":"it-will-rain-from-march-2-beneficial-for-wheat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113653-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो मार्च से होगी बारिश, गेहूं के लिए फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो मार्च से होगी बारिश, गेहूं के लिए फायदेमंद
Thu, 29 Feb 2024 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री बढ़ने के बाद भी बृहस्पतिवार को लोगों ने स्वेटर और जैकेट का साथ नहीं छोड़ा। शहर के बाजारों में ठंड की शिथिलता के बाद अब धीरे-धीरे रौनक आ रही है। हालांकि दिन का न्यूनतम तापमान पिछले दिन वाला 14 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री से बढ़कर करीब 29 डिग्री सेल्सियस हो गया।
मौसम विज्ञानी का मानना है कि शुक्रवार को दिन साफ रहेगा। शुक्रवार शाम से आसमान में बादल छाने लगेंगे। शनिवार यानि दो मार्च से चार दिन तक बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि तापमान में थोड़ा बहुत बदलाव होगा। कृषि विज्ञानी पहले ही बता चुके हैं कि बारिश गेंहू की फसल के फायदेमंद होगी। साथ ही बारिश मटर और सरसों के लिए लाभदायक हाेगी।
बारिश का इंतजार किसान भी कर रहे हैं। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए बारिश होने से उन्हें अलग से खेतों में पानी नहीं चलाना पड़ेगा। जिससे उनकी लागत कम लगेगी।
विज्ञापन
ज्यादा ठंड न होने से लोगों को ज्यादा गर्म कपड़े अब नहीं पहनने पड़ रहे हैं। कपड़े उतर जाने के बाद वह अब राहत महसूस कर रहे हैं। दिन में सड़कों पर भी बहुत ही कम लोग फुल स्वेटर और जैकेट में दिख रहे थे। ज्यादातर हॉफ जैकेट में बाइक चलाते हुए दिखे।