फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   It is mandatory to conduct mock poll 90 minutes before the start of voting.

Siddharthnagar News: मतदान शुरू होने के 90 मिनट के पहले माॅकपोल करना अनिवार्य

Thu, 21 Mar 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to conduct mock poll 90 minutes before the start of voting.
सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में आंबेडकर सभागार में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिए कि कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट को सही तरीके से रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान दें कि वीवीपैट के ऊपर तेज प्रकाश अथवा सीधी धूप न आ रही हो।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मास्टर ट्रेनरों को बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए प्रशिक्षण कराया जा रहा है। सभी लोग अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। इससे मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सकें। ईवीएम के माध्यम से मतदान सम्पन्न कराना है। इसमें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट का प्रयोग होगा। कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट को सही तरीके से रखें। वीवीपैट के ऊपर तेज प्रकाश अथवा सीधी धूप न आ रही हो।
विज्ञापन

मतदान प्रारंभ होने के 90 मिनट के पहले माक पोल करना अनिवार्य है। किसी भी एजेंट के उपस्थित न रहने पर अधिकतम 15 मिनट का प्रतीक्षा की जाएगी। प्रतीक्षा अवधि के बाद बिना देर किए माॅकपोल की कार्रवाई शुरू कर देंगे। माॅकपोल में कम से कम 50 मत डलवाना है, जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार को मत पड़े। माॅकपोल की पर्चियों को निर्धारित लिफाफे में रखकर सील किया जाएगा। इसके पश्चात वास्तविक मतदान शुरू किया होगा। ईवीएम, वीवीपैट में खराबी होने की दशा में कन्ट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट में से कोई खराब होता है तो उसे ही बदला जायेगा। मतदान प्रारंभ होने के बाद यदि एक भी मत पड़ चुका है तो कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट अथवा दोनों खराब है तो इस दशा में तीनों बदला जायेगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रिजर्व में ईवीएम मशीनें उपलब्ध रहेंगी। मतदान में जो ईवीएम प्रयोग होगी, खराब होने के बाद जो प्रयोग की गयी ईवीएम मशीन भी स्ट्रांग रूम में जमा करानी होगी। प्रयोग न की गयी ईवीएम अलग रखी जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा डमी वोट डालकर चेक किया गया तथा जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाक्स
एजेंटों को टोटल बटन दबाकर पहले दिखा दें
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक जयेंद्र कुमार कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट को निर्धारित टैग के माध्यम से सील किया जाएगा। एजेंटों को टोटल बटन दबाकर पहले ही दिखा दें कि मशीन में कोई मत नहीं पड़ा है और न ही वीवीपैट में कोई पर्ची है। मॉकपोल के बाद कंट्रोल यूनिट पर क्लोज बटन दबाएं इसके बाद रिजल्ट बटन दबाएं। रिजल्ट प्रदर्शित होने पर स्वयं व एजेंट उसको नोट कर लेंगे। इसके पश्चात क्लियर बटन दबाएं। अन्यथा मॉकपोल में पड़े मत मशीन में पड़े रह जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान सीडीपीओ मो अरशद द्वारा पीपीटी एवं डेमो के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसीएनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, सीडीपीओ मो अरशद व मास्टर ट्रेनर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed