फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Irshad's funeral procession will take place instead of marriage procession

Siddharthnagar News: बरात के बजाय इरशाद का निकलेगा जनाजा

Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Irshad's funeral procession will take place instead of marriage procession
बांसी क्षेत्र के गोहर गांव में आकाशीय बिजल से हुए मौत का घटना स्थल पर जायजा लेते तहसीलदार पियूष
- शादी के घर में मातम की दस्तक, परिवार के साथ रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

- बांसी कोतवाली क्षेत्र के उड़वलिया गांव निवासी इरशाद की रविवार था निकाह
इरफान बाकर
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के उड़वलिया गांव निवासी इरशाद का निकाह रविवार को था। रिश्तेदार, परिवार और अन्य लोग बरात की तैयारी में जुटे थे। लेकिन, उन्हें क्या पता था कि जिस दिन बरात निकलनी है, उस दिन जनाजा निकलेगा। कारण ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। बरात की तैयारी में जुटे परिवार के लोगों को जब मौत की मनहूस सूचना मिली तो लगा की पांव तले से जमीन ही खिसक गई। परिवार के साथ ही गांव में मातम छाया गया। इसी प्रकार के दो अन्य परिवारों का हाल है। जिन्हों ने इस मौत की बिजली में अपनों को खोया है।
एक पल में खुशियों वाले घर में मातम छा गया। सगे संबंधी जिसके बारात में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे, उन्हें उसी के जनाजे में शामिल होना पड़ेगा। इरशाद अली पुत्र मो हुसैन उर्फ तूफानी निवासी ग्राम उड़वालिया की रविवार को शादी थी। वह दो भाइयों में छोटा था। पूरे घर में खुशी का माहौल था। घर मेहमानों से भरा हुआ था। इरशाद भी शादी के सपने संजोए तैयारी में जुटा था। उसे क्या मालूम था कि उसका काल उसके इंतजार में है। इरशाद अपने लिए शादी का कुछ सामान लेने के लिए साथी महबूब आलम के साथ बाइक से निकला था। जैसे ही बाजारडीह गांव के पास पहुंचा बरसात शुरू हो गई।
विज्ञापन

बरसात से बचने के लिए दोनों सड़क के किनारे एक जर्जर मकान के बाहर खड़े हो गए। इतने में अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने उसकी मौके पर मौत हो गई। महबूब आलम झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर गांव सहित पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों सहित मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर मिलने के बाद लोगों के घर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। हालांकि परिवार के लोग गांव पर ही लाश को पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए लाश को ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कल्लू उर्फ रिजवान पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम सरेनिया और सतीश यादव उर्फ लल्ला (27) पुत्र रामप्रकाश ग्राम बाजारडीह की मौके पर मौत से दोनों गांव में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। गांव के अधिकांश लोग बांसी कोतवाली पहुंच गए। वहीं, गांव में घर पर लोग पहुंच रहे हैं। बंगाल के युवक के बारे में प्रशासन की ओर से वहां सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed