फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Irrigation disrupted due to blockage of tube well drains, farmers upset

Siddharthnagar News: ट्यूबवेल की नालियां जाम होने से सिंचाई बाधित, किसान परेशान

Sun, 15 Dec 2024 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Irrigation disrupted due to blockage of tube well drains, farmers upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। ग्राम बनियाडीह में लगे नलकूप की नालियां और पाइप टूट जाने से गेंहू की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पाइप जाम होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। खेतों की सिंचाई को लेकर किसान चिंतित हैं।
चार दशक पहले लाखों रुपये खर्च कर क्षेत्र में इंडोडच परियोजना से करीब 54 राजकीय नलकूपों की स्थापना की गई थी। नलकूपों की जर्जर अवस्था और जाम नालियों के कारण किसान सिंचाई के कार्य में इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। किसान वर्षों से खरीफ, रबी की सिंचाई, खेती में नमी के लिए ट्यूबवेल से खेतों की सिंचाई करते थे। सप्लाई बाधित होने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में हजारों बीघे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पाइपलाइन जाम हो जाने से खेतों तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। अगर विभाग के अधिकारी समय से नहीं चेतेंगे तो किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। किसान रविंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, इंद्रपाल यादव, बम्मा सिंह, हिन्दा सिंह, बृजेश यादव, पंकज श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, राममिलन सिंह गुरुप्रसाद लाल, हरी सिंह, मानती देवी ,कान्ती देवी, बोम्मल, बाबूलाल कन्नौजिया, उमेश कन्नौजिया, सद्धाम हुसेन, दीपक श्रीवास्तव व अन्य ने ट्यूबेल की व्यवस्था बेहतर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई नरेंद्र पाण्डेय ने कहा कि पाइप ठीक कराने की जिम्मेवारी ठेकेदार को दिया गया है। ठेकेदार अभी तक पाइप को ठीक नहीं करवा पाएं है। इसकी सूचना उच्च अधिकारी को दी जाएगी।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed