फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Irrigation affected due to lack of water in canal

Siddharthnagar News: नहर में पानी न आने से सिंचाई प्रभावित

Sun, 15 Dec 2024 11:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Irrigation affected due to lack of water in canal
सिद्धार्थनगर। बाणगंगा मुख्य कैनाल से जुड़ी एक दर्जन माइनरों में समय से पानी न आने से क्षेत्र की हजारों हेक्टेयर गेहूं की फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। इसके कारण किसानों को पंपसेट के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है। शोहरतगढ़ एवं नौगढ़ विकास खंड के जगदीशपुर माइनर, नौगढ़ माइनर, कोड़रा ग्रांट माइनर, धुसरी माइनर, चंपापुर माइनर, महुलानी माइनर, जोगिया आदि एक दर्जन माइनर में पानी नहीं है। इसके कारण अहिरौली, धेंसा, कपिया मिश्र, सुकरौली, महदेवा लाला, साड़ी, सेमरियांव, जगदीशपुर राजा, बचड़ा-बचड़ी, पिपरा नायक, बसौनी, केसारी, रेहरा व सेमनार आदि गांवों के किसानों की गेहूं की फसल की सिंचाई प्रभावित होने से दोहरा भार पड़ रहा है। जगदीशपुर निवासी संतू प्रसाद चौधरी, अहिरौली लालचंद्र यादव व बुधिराम यादव ने एक्सईएन से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

￿
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed