{"_id":"678be590b90c628e9908d2bc","slug":"irregularities-found-in-investigation-action-will-be-taken-against-contractor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-130932-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जांच में मिली गड़बड़ी, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जांच में मिली गड़बड़ी, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
ढेबरूआ। बढ़नी नगर पंचायत में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच हुई। जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा ने शुक्रवार को 2018 से अब तक हुए विकास कार्यों की जांच की। जांच में कई जगह निर्माण कार्य में अनियमितता मिली।
गांधी आदर्श विद्यालय इंटर काॅलेज के सामने बने नाले के ढक्कन टूटे होने पर डीडीओ ने नाराजगी जताई। डीडीओ ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्यों में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दोषी ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि जांच में मिली कमियों को जल्द ही दूर किया जाएगा। नगर पंचायत के विकास कार्यों के जांच से ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। संवादम