{"_id":"611555c08ebc3e44fa024557","slug":"investment-fund-transfer-to-699-clusters-of-the-district-siddharthnagar-news-gkp405379767","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 699 समूहों को निवेश निधि अंतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 699 समूहों को निवेश निधि अंतरण
विज्ञापन
जिले के 699 समूहों को निवेश निधि अंतरण
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने जनपद को 699 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 7.689 करोड़ रुपये ऑनलाइन समूहों के खातों में अंतरण किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि महिलाएं इन समूहों के माध्यम से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। सांसद ने कहा कि समूह चलाने में यदि किसी भी प्रकार की कठिनाई आ रही हो तो मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराएं।
स्वयं सहायता समूह की महिला मंजू भारती ने बताया कि समूह की बहनें यूनिट स्थापित कर सेनेटरी पैड, मास्क, सैनिटाइजर आदि का निर्माण कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर हैं। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, सांसद के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, पीडी संत कुमार, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती एवं स्वयं सहायता समूह की 12 महिलाएं मौजूद रहीं।