फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Investigation into embezzlement case of Rs 60 lakh in Electricity Corporation completed

Siddharthnagar News: बिजली निगम में हुए 60 लाख के गबन मामले की जांच पूरी

Thu, 12 Dec 2024 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Investigation into embezzlement case of Rs 60 lakh in Electricity Corporation completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। विद्दुत वितरण उपकेंद्र प्रथम 33/11 के उपकेंद्र ग्रामीण में टेक्नीशियन के पद पर तैनात मनोज कुमार पर 60 लाख से अधिक के गबन के मामले की जांच पूरी हो गई है। तीन सदस्यीय जांच टीम ने रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी। जहां से उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए एमडी को भेजा जाएगा।
एमडी निलंबित टेक्नीशियन से गबन की राशि वसूली को लेकर निर्णय लेंगे। इसके तहत टेक्नीशियन की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा जुटाने में विद्युत निगम के अधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत उप खंड डुमरियागंज कार्यालय में तैनात टेक्नीशियन मनोज कुमार के ऊपर लगे 60 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले की जांच अधीक्षण अभियंता की तरफ से गठित की तीन सदस्यीय जांच में अधिशासी अभियंता बासी सर्वेश सिंह तथा लेखाकार शशि प्रकाश सिंह तथा सहायक लेखाकार बैजनाथ ने टेक्नीशियन के गबन से जुड़े सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो जांच में टेक्नीशियन की संलिप्ता के साथ-साथ तत्कालीन एक्सिईएन राममूरत, एसडीओ, लेखाकार आदि आधा दर्जन लोगों की लापरवाही और मिलीभगत पाई गई है। जांच टीम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
इस संबंध में जांच टीम के अगुवा अधिशासी अभियंता बांसी सर्वेश सिंह ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को सौंप दी गई है। जांच में टेक्नीशियन के साथ-साथ हेड कैशियर, तत्कालीन एक्सईएन तथा एसडीओ आदि की लापरवाही पाई गई है।

नियमानुसार टेक्नीशियन की तरफ से संग्रह विद्युत बिल की पूरी धनराशि को जमा करना चाहिए था, लेकिन इतनी बड़ी धनराशि जमा न होना और जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई न करना बड़ा सवाल है। मामले में संबंधित से जवाब मांगा गया है। स्पष्टीकरण देने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed