{"_id":"6a19f4e9e7a1556f03068544","slug":"inverter-business-increased-due-to-reduction-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158987-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कटौती से बढ़ा इन्वर्टर का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कटौती से बढ़ा इन्वर्टर का कारोबार
Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में होने वाले रोजाना दर्जनों फॉल्ट ने बैटरी और इन्वर्टर की डिमांड बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले एक माह में करीब 30 से 40 फीसदी काम बढ़ गया है। हालांकि, पिछले सालों के मुकाबले यह कम है। जून से सितंबर तक इन्वर्टर और बैट्री के लिए सबसे पीक समय होता है।
नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इन दिनों बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। कटौती के कारण घरों में लगे सामान्य क्षमता के इन्वर्टर पूरी तरह जवाब देने लगे हैं। रात भर बैकअप न मिलने से परेशान उपभोक्ता अब अधिक क्षमता वाले इन्वर्टर और बैटरी की खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते इन्वर्टर और बैटरी बाजार में अब जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बिजली की अघोषित कटौती के कारण इन्वर्टर और बैटरी की बिक्री में 40 से 50 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।
व्यापारी हामिद ने बताया कि लोग अब छोटा इन्वर्टर के बजाय अधिक क्षमता 1500 वोल्ट से ऊपर के इन्वर्टर और डबल बैटरी के सेट की मांग कर रहे हैं ताकि लंबे पावर कट के दौरान भी घर के पंखे, कूलर और फ्रिज तक सुचारू ढंग से चल सकें।