{"_id":"6706cb2aee8d80098c006cae","slug":"interrogation-of-suspects-warning-of-action-if-roaming-without-work-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125488-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्धों की पूछताछ, बिना काम के घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्धों की पूछताछ, बिना काम के घूमने पर कार्रवाई की चेतावनी दी
Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने बुधवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों को भ्रमण किया। भीड़भाड़ में दिखने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई। उनका नाम पता नोट किया गया। बिना काम के घूमते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। एंटी रोमियो स्क्वायड प्रभारी मीरा चौहान की अगुवाई में टीम ने थाना क्षेत्र इटवा में गला माता मंदिर, राजदेई इंटर कालेज मंझरिया, चौखड़ा व स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेंटर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गयी। महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही। साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ किया गया। इसके बाद नाम पता नोट करके चेतावनी देते हुए छोड़ा गया।