{"_id":"69a48c1cee03c18884048abc","slug":"internet-crisis-in-border-areas-problems-in-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154369-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमावर्ती इलाके में नेट का संकट, विद्यालयों में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमावर्ती इलाके में नेट का संकट, विद्यालयों में दिक्कत
Mon, 02 Mar 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में हर केंद्र की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से कनेक्ट हैं और विद्यालयों की सीधे निगरानी की जा रही है। इसमें सीमावर्ती इलाके के विद्यालयों में तकनीकी समस्या होने की बात सामने आ रही है।
वहां, पर कैमरे चल रहे हैं और रिकार्डिंग भी हो रही है लेकिन, बाॅर्डर इलाका होने के कारण कभी-कभी कंट्रोल रूम से वह सेंटर डिसकनेक्ट हो जा रहा है। ऐसे में विद्यालय को सीधे कंट्रोल रूम से काॅल पहुंच रहा है, जिससे लोग घबरा जा रहे हैं। मॉनिटरिंग कई स्तर पर की जा रही है। उनका डर बना हुआ है कि जवाब न मांगा जाए।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। जिले में परीक्षा के लिए 119 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र वायस रिकाॅर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं और जिला कंट्रोल रूम क्षेत्रीय कार्यालय, शासन मुख्यालय समेत तीन स्तर पर परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
हर जिले पर हर केंद्र की एक-एक करके नजर रखी जा रही है। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यालय और शासन की ओर से बने कंट्रोल रूम से रैंडम जांच समय-समय पर की जा रही है। कैमरे 24 घंटे के लिए एक्टिव किए हैं। इसमें सीमावर्ती इलाके के ककरहवा से लेकर बढ़नी तक 68 किलोमीटर के दायरे में पड़ने वाले विद्यालयों में सारा सिस्टम सही चल रहा है।
वहां पर वाईफाई और रिकार्डिंग की जा रही है, लेकिन नेटवर्क में दिक्कत के कारण 30 सेकेंड से लेकर एक मिनट तक सो नहीं करने पर जिला कंट्रोल रूम के अलावा अन्य दो स्तरों से कॉल पहुंच रही है।
इससे केंद्र के लोग बेचैन हो जा रहे हैं। कुछ विद्यालय के जिम्मेदारों ने बताया कि परीक्षा मानक के अनुरूप करवाया जा रहा है लेकिन, कंट्रोल से कॉल आने के बाद की कैमरा नहीं चल रहा है। इतना सुनने के बाद डर सा लग जा रहा है कि लंबी पूछताछ होगी। गनीमत है कि यहां पर पूरी रिकार्डिंग हो रही है, नहीं तो बड़ी परेशानी होती। यह समस्या बाॅर्डर इलाके केंद्रों पर ही है।
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि जहां से ऐसी सूचना आती है। तत्काल जानकारी ली जाती है। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी होने जैसी कोई बात नहीं है।