फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   International lecture organized in the Faculty of Science

Siddharthnagar News: विज्ञान संकाय में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान का आयोजन

Sat, 28 Sep 2024 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
International lecture organized in the Faculty of Science
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में दीक्षांत सप्ताह मनाया जा रहा। कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को रसायन विज्ञान विभाग की तरफ से आभासी पटल पर ''औद्योगिक अपशिष्ट से मूल्य वर्धित सामग्री के उत्पादन की बायोरिफाइनरी : कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उन्नत दृष्टिकोण'' नामक अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान आयोजित किया गया।

व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में अभियांत्रिकी एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विश्वाविद्यालय, ओमान से प्रो. मोहम्मद जफर आभासी पटल पर जुड़े थे। डॉ. जफर ने व्याख्यान के अंतर्गत बाॅयोरेफाइनरी प्रक्रियाओं में औद्योगिक अपशिष्ट का उपयोग कर मूल्य-वर्धित सामग्री के उत्पादन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के हालिया अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाॅयोप्रोसेस विकास, मॉडलिंग, और अनुकूलन में प्रयुक्त विभिन्न मशीन को भी विस्तार से समझाया। व्याख्यान में विज्ञान संकाय के स्नातक एवं परास्नातक स्तर के विभिन्न छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो प्रकृति राय, डॉ. आजाद कुमार, डॉ लक्ष्मण सिंह, डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed