{"_id":"69f667cbf8521974e90b7a4d","slug":"intensive-checking-and-foot-patrolling-increased-along-the-india-nepal-border-under-operation-kavach-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157549-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच के तहत भारत-नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग, पैदल गश्त बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच के तहत भारत-नेपाल बॉर्डर पर सघन चेकिंग, पैदल गश्त बढ़ाई गई
Sun, 03 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्धों से पूछताछ
सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकथाम के लिए बढ़ाई गई सतर्कता
सिद्धार्थनगर। जिले के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ऑपरेशन कवच के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, पगडंडियों और आवागमन मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए सघन चेकिंग की। इस दौरान आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों, जैसे मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। साथ ही उनसे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या सुरक्षा बलों को देने की अपील की गई।