{"_id":"6a285316e5f6615fa80bf485","slug":"instructions-for-action-on-the-slow-progress-of-kapilvastu-development-project-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159503-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कपिलवस्तु विकास परियोजना की धीमी प्रगति पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कपिलवस्तु विकास परियोजना की धीमी प्रगति पर कार्रवाई के निर्देश
Tue, 09 Jun 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन कपिलवस्तु समेकित विकास परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की धीमी प्रगति और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि परियोजना का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड की ओर से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन विपश्यना केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर, प्रशासनिक भवन, मेस ब्लॉक, पुरुष व महिला आवासीय परिसर, गार्ड रूम, सब स्टेशन रूम तथा मेडिटेशन ब्लॉक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।