{"_id":"5dab48418ebc3e017d364cf7","slug":"inspection-of-madarasa-siddharthnagar-news-gkp3261719198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे की शिकायत की जांच, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे की शिकायत की जांच, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के टीकरीया मदरसे पर छात्रों से वार्ता करते अल्पसंख्यक अधिकारी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 63
मदरसे की शिकायत की जांच, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
टिकरिया स्थित मदरसा अरबिया मिफ्ताहुल उलूम की हुई थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम टिकरिया स्थित मदरसा अरबिया मिफ्ताहुल उलूम के विरुद्ध हुई शिकायत की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जांच की। सोमवार को रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे।
मंडलायुक्त समेत अन्य अधिकारियों को दिए शिकायत पत्र में ग्राम टिकरिया के अनवर व अल्ताफ उर रहमान की शिकायत पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विजय प्रताप यादव शनिवार को मदरसे की गहन जांच की। प्रत्येक छात्र-छात्राओं से फीस लेने के संबंध में पूछताछ की। मिड-डे मील के बारे में जानकारी ली। दो छात्राओं ने बताया कि फीस माफ है, मगर अन्य छात्राओं से फीस ली जाती है। सहायक अध्यापक जमील अहमद ने बताया कि प्रत्येक छात्र-छात्राओं से 300 से 500 रुपये फीस ली जाती है। इस मदरसे में अध्ययनरत 650 में से 475 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। अंत में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी ने मदरसे के प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान व प्रबंधक अब्दुल कुड्डूस से एक शपथ पत्र मांगा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि जांच कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।