फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Inquiry completed, Russian citizen handed over to Nepal Police

Siddharthnagar News: पूछताछ पूरी, रशियन नागरिक को नेपाल पुलिस को सौंपा

Tue, 25 Jul 2023 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Inquiry completed, Russian citizen handed over to Nepal Police
भटक कर चला आया था नागरिक, नेपाल और भारत दोनों देश का है वीजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लीलाडिहवा सीमा से सोमवार रात भारत में प्रवेश करते हुए पकड़े गए रशियन नागरिक से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को लिखापढ़ी करके नेपाल पुलिस को सौंपा दिया गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लीलाडिहवा सीमा पर भारतीय क्षेत्र में सोमवार रात एक साइकिल सवार रशियन नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। उसे एसएसबी जवानों ने हिरासत में ले लिया था। एसएसबी, सिविल पुलिस, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में मामला संदिग्ध नहीं मिला। उसकी गलती इतनी थी कि वह वैध वीजा होते हुए भी गलत रास्ते से भारत में प्रवेश कर गया था। रशियन नागरिक अलेक्जेंडर पावेल (35) अविवाहित है। वह अब तक 17 देशों की यात्रा कर चुका है। तीन माह पूर्व भी भारत आया था। उत्तराखंड के रास्ते नेपाल में प्रवेश किया था। सोमवार शाम वह लीलाडिहवा सीमा से नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था जिसे हिरासत में ले लिया गया था। मंगलवार शाम तक उससे पूछताछ चली। उसके पास वैध वीजा मौजूद है। लेकिन गलत रास्ते से प्रवेश करने पर पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन

मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि रशियन नागरिक से पूछताछ पूरी हो चुकी है। सत्यापन में कोई संदिग्ध मामला प्रकाश में नहीं आया था। मेडिकल कराने के बाद कागजी कार्रवाई कर उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed