फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   initiative to bring in main stream

Siddharthnagar News: बिस्कोहर के पश्चिम टोले को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
initiative to bring in main stream
नगर पंचायत बिस्कोहर के पश्चिम टोले में जन चौपाल को संबोधित करते जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुम? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बिस्कोहर के पश्चिम टोले को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल
विज्ञापन

बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के पश्चिम टोले की महिलाओं को मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की गई। लोगों को अच्छे पेशे से जोड़ने की कवायद की गई।
डीएम संजीव रंजन के आदेश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय की अगुवाई में जन चौपाल लगाई गई। पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़कर उनके लिए रोजगार मुहैया कराने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। अल्प संख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांग पेंशन विभाग, राष्टीय क्षय रोग उन्मूलन व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से स्टाल लगा कर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बाल वापी एवं निर्बल सेवा नारी कला केंद्र के प्रोग्राम मैनेजर अब्दुल सलाम अंसारी की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। टोले के चार लोगों ने सामूहिक विवाह के लिए अपनी लड़की का नाम दर्ज कराया। जन चौपाल में बिस्कोहर पश्चिम टोला की गणिकाओं के साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रोबेशन समन्वयक शक्ति महिला अर्पणा विश्वास ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के लिए 60 लोगों ने अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन बिस्कोहर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार शुक्ल ने इस मोहल्ले को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास शुरू किया। जागरुकता अभियान चला कर टोले के पांच बच्चों का निजी विद्यालय में दाखिला करवाने के साथ करीब 50 बच्चों को अपने खर्च से हर रविवार पुलिस चौकी पर पढ़ाने की व्यवस्था की। कैंप लगवा कर आधार, आय, निवास आदि प्रमाणपत्र बनवाया था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें सम्मान पत्र भी मिला। शासन ने इसे संज्ञान में लेकर लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के का निर्देश दिया। इसी क्रम में कैंप का आयोजन किया गया। एसडीएम इटवा विकास कश्यप, बीडीओ भनवापुर धनंजय सिंह, तत्कालीन चौकी प्रभारी व मौजूदा थाना प्रभारी डिडई राजेश कुमार शुक्ल, त्रिलोकपुर एसओ सूर्य प्रकाश सिंह, डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा, लिपिक बिस्कोहर सुधीर कुमार रावत, संजू भारती, अजीत दुबे, धड़कन दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed