फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Informed women about constitutional, legal rights

महिलाओं को संवैधानिक, कानूनी अधिकार की जानकारी दी

Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Informed women about constitutional, legal rights
महिलाओं को संवैधानिक, कानूनी अधिकार की जानकारी दी
विज्ञापन

कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महिला अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में शोहरतगढ़ क्षेत्र पंचायत के पलटा देवी मंदिर स्थित ग्राम मिठवल में महिलाओं को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ।
महिला अध्ययन केंद्र की नोडल अधिकारी डॉ. नीता यादव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की आधी आबादी महिलाओं की होती है। महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़कर देश और समाज का विकास सुगमता पूर्वक संभव है। महिलाओं की भागीदारी के लिए बहुत आवश्यक है कि वे अपने महत्व को स्वयं समझें तथा अपने संवैधानिक अधिकार और कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत रहें। यदि महिलाओं का विकास होगा तो स्वाभाविक रूप से समाज और देश का भी विकास होगा।
विज्ञापन

कहा कि संविधान में महिलाओं को अनेक अधिकार प्राप्त है। समय-समय पर भारतीय संसद और प्रशासन की ओर से भी महिला अधिकार को लेकर अनेक नियम बनाए गए हैं। कहा कि प्राचीन भारत में महिलाएं शासन-प्रशासन में तो सक्रिय सहभागिता करती थीं, साथ ही युद्ध के मैदान में भी पुरुषों के बराबर उनका योगदान देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की सदस्य डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि महिला हेल्प लाइन के फायदे पर भी उन्होंने महिलाओं को जागरूक किया। यह गांव अत्यंत पिछड़ा है। सुदूर नेपाल सीमा पर स्थिति इस गांव में केवल चार लोग इंटरमीडिएट की शिक्षा ग्रहण की है। ग्राम प्रधान से पलटा देवी मंदिर को भव्य और सुंदर बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया। अध्ययन केंद्र की डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. जय सिंह यादव, डॉ. सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed