{"_id":"6755f2eba95e5643a3087314","slug":"information-related-to-the-examination-will-be-available-on-e-mail-id-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128597-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ई-मेल आईडी पर मिलेंगी परीक्षा से जुड़ी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ई-मेल आईडी पर मिलेंगी परीक्षा से जुड़ी जानकारियां
Mon, 09 Dec 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले बोर्ड के परीक्षार्थियों को ई-मेल आईडी के जरिए भी जानकारी मिलेगी। ऐसे में विद्यार्थियों को फार्म भरते समय दिए गए ईमेल आईडी एक्टिव रखने की जरूरत है, जिससे अगर मैसेज भेजा जाएगा तो उनको प्राप्त हो सके।
डिजिटल युग में सूचनाओं का आदान प्रदान आसान हो गया है। शैक्षिक गतिविधियों भी सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से काफी हद तक संंचालित हो रही हैं। लेकिन किसी भी जानकारी के लिए बच्चों को विद्यालय पर आना ही पड़ता था, जिससे उन्हें परेशान न होना पड़े इसके लिए ई-मेल आईडी मांगा गया था। फार्म भरते समय बच्चों ने ई-मेल आइडी दिया था, उसका अब लाभ मिलेगा। ऐसे में परीक्षार्थियों को मोबाइल चेक करते रहना होगा। क्योंकि बोर्ड की ओर से परीक्षा के संबंध में जानकारी भेजी जा सकती है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है। ऐसे में परीक्षा से जुड़ी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इस बार 65 हजार बच्चे बोर्ड परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी डीआईओएस समर बहादुर ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी तैयारी विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। शासन से मिले दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाएगा।े