फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information provided to youth about lectures

Siddharthnagar News: युवाओं को व्याख्यान के बारे में दी गई जानकारी

Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Information provided to youth about lectures
- बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज तेतरी बाजार में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट नोडल सिद्धार्थनगर में शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज तेतरी बाजार नोडल केंद्र पर विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बलरामपुर, बांसी, नौगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 20 युवाओं ने भाग लिया। इसमें युवाओं को व्याख्यान के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत करते डाॅ. शक्ति जायसवाल ने बताया कि किस प्रकार एक मिनट का वीडियो विकसित भारत के संबंध में अपलोड कर प्रतिभागियों ने यहां प्रतिभाग करने की अर्हता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर बस्ती, श्रावस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर के सभी युवा प्रतिभागी नोडल केंद्र बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर में आज एक राष्ट्र एक चुनाव, एक कदम विकसित भारत की ओर मुद्दे पर पांच मिनट प्रति प्रतिभागी व्याख्यान दे सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम 22 मार्च को भी हाेगा। 21 एवं 22 मार्च के प्रतिभागियों में से 10 प्रतिभागी विद्यार्थी चयनित होकर प्रदेश स्तर पर लखनऊ विधानसभा में संविधान, नागरिक अधिकार और कर्तव्य के मुद्दे पर बात रख सकेंगे और वहां से चयनित सर्वोत्तम 10 प्रतिभागी भारत की संसद नई दिल्ली में बात रखने का शुभ अवसर प्राप्त करेंगे। मुख्य अतिथि एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बलरामपुर से शाहबाज खान, बांसी से सरस्वती शर्मा, शारदा शर्मा, नजमीन, सिद्धार्थनगर से मीनाक्षी चौबे, सिद्धांत मिश्रा कौसर बानो, संदीप कुमार, सचिन राव गौतम, शौर्य मोहन गुप्त, राजवर्धन सिंह, मुस्कान पासवान, अभिषेक कुमार, खुशबू रस्तोगी, सुफिया खान, पूजा साहनी, सुजीत कुमार, आज्ञाराम एवं अन्य प्रतिभागियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव पर जोरदार तरीके से अपनी बातों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed