फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Infant falls from mother's lap after being hit by a bike, dies

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से मां की गोद से गिरा मासूम, माैत

Thu, 11 Jun 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Infant falls from mother's lap after being hit by a bike, dies
सिद्धार्थनगर। जागिया कोतवाली क्षेत्र में बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मां के गोद से गिरकर ढाई साल के प्रिंस की मौत हो गई। मां और पिता को सुरक्षित हैं। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भुजराई गांव निवासी शिवपूजन अपनी पत्नी सरिता और ढाई साल के बेटे प्रिंस के साथ बुधवार की रात बाइक से घर से निकला था। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र के ही हरैया गांव में ससुराल जा रहा था। अभी वह गांव से कुछ ही किलोमीटर पर स्थित टडिया बाजार में पहुंचा था। मोड़ पर घूमते समय सामने से बाइक आ टकराई।
विज्ञापन

इस हादसे में बाइक सवार सभी गिर गए। दंपती को मामूली चोट आई जबकि, प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ जोगिया अभय कुमार सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed