फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   infant died in hospital

एसएनसीयू वार्ड से नवजात को किया डिस्चार्ज, एक घंटे बाद मौत

Sat, 07 Dec 2019 12:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
infant died in hospital
जिला अस्पताल पर हल्ला मचाते परिजन - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिला अस्पताल में नवजात की मौत पर बृहस्पतिवार की देर रात परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच नवजात की मां की हालत भी खराब हो गई। लिहाजा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि एक चिकित्सक ने जबरन एसएनसीयू से छुट्टी कर दी। जबकि एक अन्य डॉक्टर ने पांच दिन बाद डिस्चार्ज करने की बात कही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनीत कुमार दुबे की पत्नी पूजा दुबे (22) को मंगलवार की रात 10.50 जिला अस्पताल में एक किलो 200 ग्राम का प्री मैच्योर डिलीवरी हुई। डॉक्टर संजय चौधरी ने नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे एक डॉक्टर ने एसएनसीयू से जबरन छुट्टी दे दी। इस पर विरोध किया गया लेकिन कोई बात नहीं सुनी गई। इसके बाद मजूबरी में परिजन उसे अस्पताल के संक्रामक वार्ड में ले गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर शाम करीब 5 बजे के करीब नवजात की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल प्रशासन मामले को मैनेज करने में जुट गया। परिजनों ने जब चिकित्सक से वापस एसएनसीयू में रखने को कहा तो उन्हें वापस कर दिया गया। मरीज के साथ मौजूद श्रद्धा दुबे, प्रमिला दुबे, हरिश्चंद्र दुबे आदि लोगों का कहना है चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि देर शाम से ही अस्तपाल से डॉक्टर नहीं आए। कई बार मिलने की कोशिश भी की गई, लेकिन किसी भी जिम्मेदार ने मुलाकात करना जरूरी नहीं समझा। इसी बीच पूूजा की हालत बिगड़ भी गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती करानी पड़ी।


हालांकि शुक्रवार को परिजन नवजात का शव और पूजा को डिस्चार्ज कराकर घर लेकर चले गए थे। सीएमएस डॉ. रोचष्मति पांडेय का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। इसके बाद भी मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed