Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indo-Nepal Border: Open Border, New Politics and New Test of Security

इंडो-नेपाल बॉर्डर: खुली सीमा, नई राजनीति और सुरक्षा का नया इम्तिहान

Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal Border: Open Border, New Politics and New Test of Security
वीरेंद्र पांडेय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। खासकर नई पीढ़ी की राजनीति के उभार के बाद यह सवाल अहम हो गया है कि खुली सीमा, सुरक्षा व्यवस्था और सीमा पार गतिविधियों को लेकर आगे की रणनीति क्या होगी। उत्तर प्रदेश से सटी सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बहराइच, श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी जिले की करीब 550 किमी लंबी सीमा सामाजिक और आर्थिक संबंधों की धुरी होने के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील मानी जाती है।
पिछले वर्षों में सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी, फर्जी भारतीय करेंसी और मानव तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि खुली सीमा के कारण इन गतिविधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच निरंतर समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि कम समय में लोकप्रिय शहरी चेहरे से प्रभावशाली राजनीतिक नेता के रूप में उभरे बालेन शाह जैसे नेताओं के रुख पर काफी हद तक यह निर्भर करेगा कि सीमावर्ती इलाकों की राजनीतिक और प्रशासनिक दिशा क्या होगी। नई सरकार की प्राथमिकताएं ही तय करेंगी कि सीमा सुरक्षा को लेकर आगे किस तरह की नीति अपनाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कहते हैं कि यदि राजनीतिक स्थिरता और प्रशासनिक सख्ती पर जोर दिया जाता है तो सीमा पार अपराधों पर नियंत्रण मजबूत हो सकता है। वहीं आंतरिक राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति में सीमा प्रबंधन भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की प्रोफेसर डॉ. नीता यादव के अनुसार भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की पहचान है। बिना वीजा और पासपोर्ट के लोगों का आवागमन दशकों से जारी है। सीमावर्ती इलाकों में रोजगार, व्यापार और पारिवारिक संबंधों के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग दोनों ओर आते-जाते हैं। लेकिन इसी खुलेपन का फायदा उठाकर तस्करी, मादक पदार्थों की आपूर्ति, फर्जी करेंसी और मानव तस्करी जैसे नेटवर्क भी सक्रिय रहते हैं। शिक्षाविद नरसिंह त्रिपाठी के अनुसार नेपाल में उभर रही जेन-जी राजनीति पारंपरिक सत्ता संरचना को चुनौती दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed