Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India-Nepal travelers. Indian vehicles can now cross the Nepal border only 30 times per year.

नेपाल जाना है तो ध्यान दें: भारतीय गाड़ियां अब साल में सिर्फ 30 बार ही नेपाल जा सकेंगी, ये है नया नियम

Sat, 09 May 2026 10:15 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 09 May 2026 10:15 AM IST
सार

अब नेपाल में जाने वाले वाहनों पर डिजिटल निगरानी बढ़ा दी है। इसमें क्यूआर कोड के जरिये भंसार की सुविधा तो आसान कर दी गई है, लेकिन एक साल में 30 बार से ज्यादा भारतीय वाहन के भंसार की अनुमति पर रोक लगा दी गई है। ऐसा पाए जाने पर वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

विज्ञापन
India-Nepal travelers. Indian vehicles can now cross the Nepal border only 30 times per year.
नेपाल सीमा पर खड़े ट्रक और भंसार कटवाने के लिए खड़े युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल घूमने जाना हो या फिर खरीदारी करने, कसीनो का मजा लेने हो या फिर पहाड़ियों की सैर, इसके लिए अब साल में बस 30 बार ही भंसार देने के बाद आपकी गाड़ी बॉर्डर पार हो सकेगी। इसके बाद 31वीं बार अगर कोशिश की तो न सिर्फ भंसार चुकाना होगा बल्कि इसके साथ अलग से जुर्माना भी अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन


नेपाल में क्यूआर कोड सुविधा शुरू के बाद नई व्यवस्था लागू कर दी है। नेपाल में बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकारी के सत्ता में आने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी और नियम कायदे के पालन पर जोर दिया जा रहा है। पहले 100 रुपये से अधिक के भारतीय मूल्य का सामान ले जाने पर भंसार ड्यूटी शुरू हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

अब नेपाल में जाने वाले वाहनों पर डिजिटल निगरानी बढ़ा दी है। इसमें क्यूआर कोड के जरिये भंसार की सुविधा तो आसान कर दी गई है, लेकिन एक साल में 30 बार से ज्यादा भारतीय वाहन के भंसार की अनुमति पर रोक लगा दी गई है। ऐसा पाए जाने पर वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल बाॅर्डर से लगती है। यहां दोनों देशों के लोगों की आवाजाही नियमित होती है। बाजार से लेकर इलाज और रिश्तेदारी होने के कारण नियमित आते-जाते हैं। इसमें बढ़नी, खुनुवां और ककरहवा बाॅर्डर पर नेपाल में भारतीय वाहनों को भंसार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

इसमें बढ़नी और खुनुवां में ट्रेड के वाहन खाद्यान सहित अन्य सामग्री लेकर जाते हैं। इसी प्रकार से पयर्टन, रिश्तेदारी और अन्य कार्यों के लिए लोग चार पहिया, दो पहिया वाहन से आते-जाते हैं। इसमें तीनों बार्डर पर भंसार होता है। नेपाल में पिछले दिनों सत्ता में आई सरकार ने बाॅर्डर पर जांच निगरानी बढ़ाने के साथ ही नियम को सख्त किया जा रहा है।

पहले नेपाल सरकार ने भारत में 100 रुपये की खरीद, छह किलोमीटर अंदर तक सफर करने समेत अन्य सख्त कदम उठाए गए। बाद में जनता व व्यापारियों के विरोध के चलते नेपाल सरकार को इन नियमों को वापस लेना पड़ा। अब एक भारतीय वाहन को एक वर्ष में 30 बार से अधिक भंसार की सुविधा देने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा अब भंसार कटाने के बाद भारतीय वाहन साल भर में टुकड़े-टुकड़े या एक साथ 30 दिन ही नेपाल में रुक या रह सकते हैं। वाहनों को 30 दिन से अधिक होने पर बाइक पर दो एवं चार पहिया वाहनों पर 2500 नेपाली रुपये प्रतिदिन जुर्माना देना होगा।

वाहनों पर सख्ती बरतने से शादी-ब्याह समेत अन्य आयोजनों और बेटियों से मिलने जाने में दोनों देशों के लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा नेपाल सरकार ने अब किसी भी भारतीय वाहन को नेपाल की सीमा में प्रवेश करने से पहले भंसार अनुमति लेना और दैनिक शुल्क जमा करना अनिवार्य कर दिया है।

नेपाल सरकार महाशुल्क 2071 के तहत स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के नेपाल की सड़कों पर वाहन चलाना गैर कानूनी है। पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है। वर्तमान में दोपहिया वाहनों के लिए 100, तीन पहिया वाहनों के लिए 400 और कार-जीप या वैन जैसे चार पहिया वाहनों के लिए 600 नेपाली रुपये प्रतिदिन का शुल्क तय है।

शुल्क चुकाने के बावजूद कोई भी भारतीय वाहन एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 30 बार ही नेपाल में भंसार करवा सकता है। डिजिटल क्यूआर से भंसार की विधा होने से जहां आसानी हुई है, वहीं वाहनों पर सख्ती लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी।

बोले लोग
नेपाल सरकार के निर्देशानुसार अब एक भारतीय वाहन एक साल में मात्र 30 बार ही भंसार करवा सकता है। इस नियम के लागू होने के बाद भारतीय पर्यटकों को नेपाल ले जाने वाले टूरिस्ट वाहनों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी। इसके अलावा जिन्हें भैरहवा, भरतपुर जैसे जगहों पर इलाज के जाना होता है, उनके लिए भी समस्या बढ़ेगी: सोनू त्रिपाठी, निवासी बढ़नी

नेपाल सरकार के 30 बार के भंसार के नियम का प्रभाव टूरिस्ट वाहनों और इलाज के लिए अधिकतर नेपाल जाने वालों पर पड़ेगा। इसके अलावा नेपाल में कई भारतीयों की संपत्ति है, जो अक्सर उसकी निगरानी करने जाते हैं। उनके लिए भी दिक्कत होगी: श्याम कुमार मिश्र, निवासी कृष्णानगर

पिछले कुछ दिनों में भारतीय गाड़ियों को बिना इजाजत नेपाल में घुसने की घटनाएं बहुत बढ़ी थीं। इससे टैक्स की चोरी, सुरक्षा पर खतरा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियां बढ़ने लगी थीं। इसलिए सरकार ने भंसार के नियमों को सख्ती से लागू किया है: मयंक कुमार कर्ण, भंसार अधीक्षक कृष्णानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed