फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increasing uproar: 24 marked, only 11 arrested, sword-wielder absconding

बढ़नी बवाल : 24 चिह्नित, 11 ही हुए गिरफ्तार, तलवार लहराने वाला फरार

Thu, 10 Oct 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 10 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Increasing uproar: 24 marked, only 11 arrested, sword-wielder absconding
-बढ़नी कस्बे में बाजार बंदी कराने के दौरान हुए उपद्रव में चले थे पत्थर, निकली थी तलवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में रविवार दुष्कर्म आरोपी को फांसी व उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग हुए बवाल में 24 चिह्नित लोगों में पुलिस महज 11 लोगों को दबोच पाई है, जबकि, तलवार लेकर ललकारने वाला पुलिस की गिरफ्त से दूर है। तलवार लेकर निकले एक युवक व ईंट फेंककर मारने दौड़े युवकों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसके बाद वे दोनों पुलिस की पकड़ से दूर है। हालांकि पुलिस का दावा है कि वायरल वीडियो से उसकी पहचान करने में पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ढेबरुआ एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में तलवार निकालने वाले व ईंट लेकर दौड़ कर मारने वाले युवक की पहचान पुलिस टीम ने की है। वे कस्बे में रहने वाले हैं, उनके घर के दरवाजे पर ताला लटक रहा है। पूरा परिवार फरार हो गया है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed