फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased vigilance on India-Nepal border, security agencies alert

Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सतर्कता, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Thu, 25 Apr 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance on India-Nepal border, security agencies alert

विज्ञापन


चुनाव के मद्देनजर एसएसबी और पुलिस हर आने-जाने पर रख रही है नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। हर आने-जाने पर नजर रखी जा रही है और भारी वाहनों को पूरी जांच के के बाद ही सीमा में प्रवेश करने दिया जा रहा है। पूरी तरह से खुली सीमा पर मुख्य रास्तों के अलावा तमाम पगडंडियां हैं, जिन पर नजर रखना एक बड़ी चुनौती होती है। सीमा की सुरक्षा में तैनात एसएसबी ऐसे मार्गों पर नजर बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। नेपाल से लगने वाले बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा, ककरहवा हरिबंशपुर सहित सभी सीमा चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई। संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति की पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
----

चुनाव के मद्देनजर सीमा पर जवानों को सतर्क किया गया है। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश का आदेश नहीं है। पगडंडियों की निगरानी के लिए जवान लगातार पेट्रोलिंग करते रहते हैं।
विज्ञापन

-उज्जला दत्ता, कमांडेंट, एसएसबी 43वीं वाहिनी
----

चुनाव को देखते हुए सभी सीमाई थानों को अलर्ट किया गया है। नेपाल से आने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीमा पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजीत राय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed