{"_id":"5a6228644f1c1b9f268b54f6","slug":"increased-transfer-of-charge-of-phc-76-anm-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़नी पीएचसी के प्रभारी बदले, 76 एएनएम का तबादला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़नी पीएचसी के प्रभारी बदले, 76 एएनएम का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य महकमे में भारी फेरबदल हुआ है। बढ़नी पीएचसी के एमओआईसी से प्रभार छीन लिया गया है। वहीं विभिन्न सीएचसी-पीएचसी पर तैनात 76 एएनएम के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। तबादले करते हुए सभी एएनएम को उनके मौजूदा कार्यक्षेत्र से दूर स्थित केंद्रों पर भेजा गया है। कार्रवाई की जद में अभी कई अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के भी आने की आशंका से महकमेे में खलबली मच गई है।
नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए 8 से 18 जनवरी तक जिले में मिशन इंद्रधनुष के तहत विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया था। सरकार की प्राथमिकता वाले इस कार्यक्रम में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी व एएनएम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
दस दिनों तक चले इस सघन अभियान के दौरान प्रगति बेहद खराब रही। कई क्षेत्रों में एएनएम के टीकाकरण में लापरवाही बरतने, सही ढंग से ड्यू लिस्ट न बनाने और मैसेज न देने की शिकायतें पाई गईं। इसका टीकाकरण अभियान पर बुरा असर पड़ा है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। पहले चरण में 76 एएनएम के कार्य क्षेत्र में व्यापक फेरबदल करते हुए उन्हें तीन दिन के अंदर तत्कालिक प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने की हिदायत दी गई है। बढ़नी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रसाद से कार्यभार छीनकर वहींतैनात डॉ. शेषबान को जिम्मेदारी दी गई है। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि टीकाकरण अभियान में जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई है, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। सभी 76 एएनएम को तत्काल नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हें नए तैनाती स्थल से ही उन्हें नए माह का वेतन दिया जाएगा।