{"_id":"6858459b9200cb88e9078d8d","slug":"increased-incidence-of-fungal-infections-and-colds-fever-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139800-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फंगल इंफेक्शन औरसर्दी, बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फंगल इंफेक्शन औरसर्दी, बुखार के मरीज बढ़े
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के पीएचसी तरहर में मरीज देखते डॉ. आशीष सत्यार्थी। स्रोत विज्ञप्ति
- मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई दवा, जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। इसमें सबसे अधिक फंगल इंफेक्शन व सर्दी, बुखार के मरीज पहुंचे। जिनका परीक्षण किया गया और रिपोर्ट के आधार पर दवा दी गई। साथ ही मौसम के उतार चढ़ाव से बचने की सलाह दी गई। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर, सांस और अन्य प्रकार के रोगियाें को हायर सेंटर इलाज कराने के लिए भेजा गया।
-- -
110 मरीजों का हुआ इलाज
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला गैस्ट्राइटिस, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के 110 मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी के द्वारा 36 मरीज, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या के द्वारा 40 मरीज तथा पीएचसी सोहना में डॉ.सबीहा मलिक के द्वारा 34 मरीजों का इलाज हेतु निशुल्क दवाई दी।
अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि वर्तमान में मौसम का तापमान अधिक होने से लू की संभावना बढ़ी है। इसके कारण शरीर का निर्जलीकरण होने के कारण शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति में ओआरएस के घोल का उपयोग करें तथा विशेष रूप से पांच साल तक के बच्चों में डायरिया की स्थिति होने पर ओआरएस घोल के साथ जिंक टेबलेट का इस्तेमाल करें, तत्काल चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।
विज्ञापन
दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें साथ ही नींबू पानी, तरबूज, खरबूजा, खीरा-ककड़ी का सेवन ज्यादा करें। इस दौरान पीएन तिवारी, कौश्तुभ तिवारी,अजय पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र, प्रिंस पाण्डेय, अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -
30 मरीजों का उपचार कर दी गई सेहत संबंधी दवाइयां
सकारपार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनहाडीह में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 30 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें सेहत संबंधी दवाइयां दी गईं। इसमें सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार एवं उल्टी-दस्त के पहुंचे। वहीं, त्वचा से संबंधित चार मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिन्हें जरूरी दवाइयां दी गईं। आंख से संबंधित पांच मरीज इलाज कराने अस्पताल पहुंचे। जिनको आंख में डालने के लिए आई ड्राफ्ट दिया गया। साथ ही धूल एवं धूप से बचने के लिए सलाह दी गई। पीएचसी गोनहाडीह के फार्मासिस्ट अमित कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण लोग अधिक बीमार पड़ने लगे हैं। गर्मी अधिक पढ़ने से त्वचा में खुजलाहट होना, धूप में निकलने वाले लोगों की आंख लाल होना एवं शरद- गरम से लोगों को बुखार जैसी समस्याएं हो रही हैं। बदलते मौसम में लोगों को बचाव करना जरूरी है। साथ ही खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संवाद
-- -
16 मरीजों की जांच कर दी गई दवा
डुमरियागंज। नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 16 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें उल्टी, दस्त, जुकाम, बुखार रोग के मरीज शामिल रहे। मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर उन्हें दवा दी गई। भीषण गर्मी में लोगो से खानपान में सावधानी बरतने तथा ताजा भोजन करने की बात कही। इस दौरान डाॅक्टर बीके सिंह, डाॅक्टर राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, एलए सुभाष चंद्र तिवारी, एएनएम सुप्रिया वर्मा आदि मौजूद रहीं। संवाद
-- -
27 मरीजों के सेहत की जांच करके दी गई दवा
ढेबरुआ। बढ़नी पीएचसी अंतर्गत भुतहवा, अकरहरा, मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 72 मरीज पंहुचे। जहां मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवाई दी। आरोग्य मेले में सबसे अधिक बदलते मौसम में वायरल बुखार, चेचक, पेट दर्द उल्टी-दस्त के मरीज आए। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में 36 मरीज, अकरहरा में 17 मरीज, मोहनकोला में 21 मरीज ने इलाज करवाया। पीएचसी अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेले आए हुए मरीजों की चिकित्सकों द्वारा जांच की गई है। संवाद
-- -
जन आरोग्य मेले में 85 मरीजों का हुआ इलाज
बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले में 85 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। आयुष संविदा डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि मेले में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं है। इस दौरान फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, धीरज राय मौजूद रहें। संवाद
-- -
40 मरीज इलाज के लिए पहुंचे
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाॅ. वसीम अहमद ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। मेले में 40 मरीज पहुंचे। इसमें गैस्टो चार, खून की कमी 4,चरम रोग 5, फीवर 8, सांस से संबंधित 4 अन्य 11 मरीज जैसे खांसी, बुखार, फीवर, पेट जैसी अन्य बीमारी की समस्या थी। इन लोगों का चेकअप कर दवा देकर उनको बचाव के परामर्श दिया गया। संवाद