फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increased consumption at border petrol pumps, long queues formed

Siddharthnagar News: सीमावर्ती पेट्रोल पंपों पर बढ़ी खपत, लग रही लंबी कतार

Sat, 18 Apr 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Increased consumption at border petrol pumps, long queues formed
ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा से सटे पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल के लिए भीड़ बढ़ गई है। इससे वाहन चालकों को लंबी कतार लगाकर इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, भारत की अपेक्षा नेपाल में डीजल व पेट्रोल की अधिक कीमत होने से तस्करी की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इन पंपों पर वाहन चालकों की जगह डिब्बा, केन व ड्रम में तेल लेने वालों की भीड़ अधिक नजर आ रही है, जिससे कतार में लगे बाइक समेत अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मढ़नी, भरौली, बढ़नी और मलगहिया स्थित पेट्रोल पंपों पर अक्सर तेल खत्म होने की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पेट्रोल न मिलने के कारण उन्हें अपनी बाइक खींचकर ले जानी पड़ती है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग बाइक में पेट्रोल भरवाकर नेपाल ले जाते हैं और वहां ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
बताया जाता है कि नेपाल में डीजल की कीमत 234 रुपये नेपाली और 135 भारतीय रुपये है जो भारत की अपेक्षा 40 रुपये अधिक है। वहीं, पेट्रोल की कीमत 218 नेपाली या 125 भारतीय रुपये है। यह लगभग 30 रुपये प्रति लीटर अधिक है, जिससे इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed