फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Increase in number of patients suffering from skin diseases along with joint pain

Siddharthnagar News: जोड़ों के दर्द के साथ त्वचा रोग के बढ़े मरीज

Sun, 27 Jul 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Increase in number of patients suffering from skin diseases along with joint pain
बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का इलाज करते डा. एससी शर्मा।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें गैस्ट्राइटिस, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के 105 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं।
वहीं सीने में दर्द संबंधी मरीज को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा गया।
पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 31 मरीज, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 34 मरीज व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने 40 मरीजों का इलाज करके दवा दी।
विज्ञापन

डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान में संक्रामक रोग व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। डायरिया का प्रभाव पांच साल तक के बच्चों, कुपोषित व अतिकुपोषित तथा गर्भवती महिलाओं में अधिक होता है, इसलिए चिकित्सीय इलाज व परामर्श बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरी, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र मौजूद रहे।
25 मरीजों का उपचार कर दी दवाएं : सकारपार। सीएचसी बसंतपुर के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनहाडीह में आरोग्य मेले में 25 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें सेहत संबंधी दवाइयां दी गईं। मौसम में बदलाव के कारण सबसे अधिक मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार के पहुंच रहे हैं।
वहीं उल्टी-दस्त के मरीज भी इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। त्वचा संबंधी मरीजों के शरीर में खुजलाहट की समस्या अधिक हो रही है। ऐसे मरीजों को जरूरी दवाइयां दी गई। पीएचसी गोनहाडीह के प्रभारी डॉ. एस. गयासुद्दीन ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण लोग अधिक बीमार पड़ने लगे हैं। संवाद

जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 11 मरीजों की जांच कर दी गई दवाएं : डुमरियागंज। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 11 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें उल्टी, दस्त, जुकाम, बुखार के मरीज शामिल रहे। मरीजों को चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवा दी। इस दौरान डाॅ. बीके सिंह, डाॅ. राम किशोर प्रजापति, पवन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed