फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   incentive send timely in account of beneficiaries

लाभार्थी के खाते में समय से भेजें प्रोत्साहन राशि : डीएम

Wed, 02 Nov 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
incentive send timely in account of beneficiaries
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
लाभार्थी के खाते में समय से भेजें प्रोत्साहन राशि : डीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर रजिस्ट्रेशन कराने, उनका समय पर टीकाकरण कराने तथा सुरक्षित प्रसव के साथ ही हर गतिविधि पोर्टल पर फीड करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी का प्रसव अस्पताल में ही हो। उसकी शत-प्रतिशत फीडिंग जरूरी है। प्रसव पश्चात दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के खाते में समय से भेज देें।
ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक में कहीं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराना सुनिश्चित करें। जिन गांवों में गर्भवती महिलाएं व बच्चे टीकाकरण से छूट गएं हैं, उनका टीकाकरण कराएं। समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि टीकाकरण कराने के पश्चात उसका फीडिंग समय से कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि दवाएं बाहर से न लिखें। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड लक्ष्य के सापेक्ष कम कार्ड बनाने पर डीएम नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल, प्रभारी प्रचार्य व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके झा, डॉ. समीर सिंह, मानबहादुर, प्रत्यूष दूबे, डॉ. लक्ष्मी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed