{"_id":"600318928ebc3e33ad732168","slug":"inauguration-of-first-phase-of-vaccination-396-vaccinated-siddharthnagar-news-gkp381171799","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के प्रथम चरण का शुभारंभ, 396 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के प्रथम चरण का शुभारंभ, 396 को लगा टीका
विज्ञापन
सीएचसी बर्डपुर में टीकाकरण के प्रथम चरण का निरीक्षण करते डीएम दीपक मीणा।(संवाद न्यूज एजेंसी)
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण के प्रथम चरण का शुभारंभ, 396 को लगा टीका
चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 400 लोगों का होना था वैक्सीनेशन
बीमार होने की वजह से चार लोगों का नहीं हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण की शुरूआत शनिवार को हो गई। कोविड-19 पर प्रहार के लिए लगाए गए वैक्सीन का पहला डोज कोरोना योद्धाओं के नाम रहा। जिले के चार अस्पतालों पर 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था, पर 396 को ही लग सका। बाकी चार लोगों को बीमार होने की वजह से टीकाकरण नहीं हो सका। दूसरे चरण की प्रक्रिया शासन का निर्देश मिलने पर शुरू होगी।
प्रथम चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर बांसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भनवापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर और उसका बाजार में फ्रंटलाइन में शामिल सौ-सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इस दौरान 396 लोगों को ही टीका लग सका, अन्य चार को बीमारी के कारण नहीं लगाया जा सका। सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए टीकाकरण में चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, सीएचओ, सहायक कर्मी, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता के अलावा निजी क्षेत्र के चिकित्सक, सहकर्मी भी शामिल रहे। उसका बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार स्पॉट बनाए गए। सबसे पहले पंजीकरण हुआ, जिसमें डॉ. आरती शुक्ला और आरक्षी अवधेश सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। टीकाकरण कक्ष में इशरावती देवी, अनीता और सरिता शर्मा ने लोगों को टीका लगाया गया। पहला टीका स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार को लगा, दूसरा स्टॉफ नर्स पवन राय, तीसरा डॉक्टर शैलेश, चौथा रामकुमार गुप्ता चीफ फार्मासिस्ट और पांचवां टीका एएनएम भाग्यश्री को लगा। टीका लगने के बाद इन लोगों को डॉक्टर एसएन आजाद, सीएचओ सपना तिवारी की निगरानी में रखा गया। इन लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी, एसडीएम उमेश चंद्र निगम और बीपीएम मनीष पांडेय की देखरेख में टीकाकरण कार्यक्रम सुव्यवस्थित संचालित रहा। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में 99 को टीका लगाया गया। पहला टीका फार्मासिस्ट अमित त्रिपाठी को लगाया गया। उपजिलाधिकारी जगप्रवेश ने निरीक्षण किया। भनवापुर में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने निरीक्षण किया। यहां टीकाकरण शत-प्रतिशत रहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के देखरेख में संपन्न हुआ। बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध चंद्रा की अगुवाई में टीकाकरण कार्य हुआ।
केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बर्डपुर और उसका बाजार में टीकाकरण कार्य का जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति में टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। कक्षों का निरीक्षण किया और भ्रमण कर टीकाकरण का जायजा लिया गया। कोविड-19 टीकाकरण का अपडेट पोर्टल पर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
टीकाकरण केंद्र पुरुष महिला कुल
बर्डपुर 14 85 99
भनवापुर 22 78 100
बसंतपुर, बांसी 41 58 99
उसका बाजार 33 65 98
एक व्यक्ति को दो बार टीका लगेगा। दूसरा डोज 28 दिनों के बाद लगाए जाएंगे। टीका लगने के बाद इंजेक्शन स्थल पर दर्द या सूजन के साथ ही हल्का बुखार, बेचैनी, हरारत और दाने निकलने पर घबराने की जरूरत नहीं है। यह आम है। टीका के सफल होने का संकेत है। अन्य लक्षण मिलने पर हेल्पलाइन नंबर पर संवाद स्थापित करें। दूसरे चरण का टीकाकरण निर्देश मिलने के बाद ही होगा।
- डॉ. आईवी विश्वकर्मा, सीएमओ