{"_id":"6a21ec4e97864bfcab0c4962","slug":"inadequate-safety-measures-accidents-rise-due-to-collapsing-structures-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159246-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छात्रा को सांप ने डसा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छात्रा को सांप ने डसा, मौत
Fri, 05 Jun 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के नगरपालिका नंबर एक मालटोल तौलिहवा निवासी रिया वर्मा (16) की सांप के काटने से मौत हो गई। बताया गया कि बुधवार की मध्यरात्रि घर में सोते समय उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए कपिलवस्तु अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोरुसिंगे स्थित सर्वदर्शन उपचार केंद्र रेफर किया गया। हालांकि, उपचार केंद्र पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। रिया ने हाल ही में तौलेश्वरनाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय से एसईई (माध्यमिक शिक्षा परीक्षा) उत्तीर्ण की थी।
विज्ञापन