फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In Siddharthnagar, miscreants surrounded and beat a young man with an iron rod - leading to his death.

UP: दो महीने पहले बाइक टच होने पर हुआ था विवाद, मनबढ़ों ने युवक को घेरकर लोहे के रॉड से पीटा- मौत

Sat, 07 Feb 2026 02:20 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 07 Feb 2026 02:20 PM IST
सार

गांव के दक्षिणी हिस्से के पास पुरानी रंजिश के चलते उसी गांव के कई लोगों ने मिलकर मनोज को रोका। आरोप है कि इन सभी ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही खेसराहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
In Siddharthnagar, miscreants surrounded and beat a young man with an iron rod - leading to his death.
मृतक युवक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। दूध देने निकले युवक मनोज कुमार (35) को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोगों ने घेरकर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल मनोज की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका दो माह पहले बाइक टच होने पर विवाद हुआ था। हत्या उसी से जोड़ी जा रही है। पुलिस मामले की छांव में जुटी है। जानकारी के अनुसार बनुहिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र दयाराम शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे दूध देने के लिए छपवा चौराहे की ओर जा रहा था।

विज्ञापन

गांव के पूरब स्थित एक बाग के पास सड़क किनारे राहगीरों ने उसे खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़ा देखा। उसके सिर और शरीर पर गहरे घाव थे। राहगीरों ने तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मनोज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसराहा ले गए।

वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मनोज की मृत्यु हो गई। मृतक की मां सुनीता देवी ने खेसराहा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे उनका बेटा दूध देने निकला था।

गांव के दक्षिणी हिस्से के पास पुरानी रंजिश के चलते उसी गांव के कई लोगों ने मिलकर मनोज को रोका। आरोप है कि इन सभी ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही खेसराहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। खेसराहा थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed